आनंदपुरी: मानगढ़ रोड पर सरवाई गांव के पास ट्रैक्टर-टॉली में घुसी बाइक, युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत
मानगढ़ रोड स्थित सरवाई गांव के पास बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-टॉली के पीछे जा घुसी। अनिल उर्फ पर्वत पुत्र वेसत्ता निवासी बटकवाड़ा, गुजरात अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक ट्रैक्टर-टॉली से टकरा गई।