हमीरपुर: मौदहा में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया, बुल्डोजर से किया गया निर्माण का ध्वस्तीकरण
नगर के हैदरगंज स्थित रहमानिया कॉलेज के पीछे ग्राम समाज की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर कार्रवाई की। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नह