पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना पुलिस ने सोरहत्था से प्रतिबंधित शराब के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया और जेल भेजा
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 436/2024 बिहार मध निषेध के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त सोरहत्था निवासी प्रेम पासवान की पत्नी सोनी देवी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसे जेल भेजा गया है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।