पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग भाई बहिन चौक पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक चालक घायल
बेलसर थाना क्षेत्र के भाई-बहिन चौक के समीप दो मोटरसाइकिल की ठोकर में एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया कि गोरौल निवासी अभय कुमार जो लालगंज के तरफ से गोरौल के तरफ जा रहा था तभी भाई-बहिन चौक के समीप दूसरी दिशा से सड़क पार कर रहे हैं मोटरसाइकिल चालक ने उक्त मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी जिससे उक्त मोटरसाइकिल चालक गिरकर घायल हो गया।