पटेढ़ी बेलसर: लालगंज: बेलसर थाना पुलिस ने शराब सहित अन्य मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना सनहा संख्या 458/2024 बिहार मध निषेध 2018 के अभियुक्त मानपुरा निवासी धर्मेंद्र ठाकुर, सोरहत्था निवासी शंकर राय तथा बदौली निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया। एवं बेलसर थाना कांड संख्या 330/2024 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के रामथ निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चारों अभियुक्त को जेल भेजा गया है।