जगदीशपुर: धनगाई थाने की पुलिस ने देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार भेजा जेल
धनगाई थाने की पुलिस ने देशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सुचना मिलने के बाद धनगाई पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव एक झोपड़ी से 25 लीटर देशी शराब के साथ शराब धंधेबाज रमेश बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. धनगाई थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज झोपडी मे शराब रखकर बेचने का कार्य करता था ।