जगदीशपुर: पठान टोली स्थित बड़ा बंगला पर इफ्तार पार्टी में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, नपं के मुख्य पार्षद सहित अन्य हुए शामिल
जगदीशपुर नगर के पठान टोली स्थित बड़ा बंगला पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा, संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव सहित कई लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।