जगदीशपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर जगदीशपुर पुलिस टीम बनाकर चेकिंग और कर रही है छापेमारी
लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस टीम बनाकर लगातार चेकिंग, छापेमारी, तलाशी कर रही है।आज सोमवार को जगदीशपुर और धनगाई पुलिस के द्वारा विभिन्न गांवों में शराब,कुर्की और वारंटी तथा बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अपराधियों और उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए अर्धसैनिक बल के साथ छापेमारी जारी है।