जगदीशपुर: भोजपुर डीएम व एसपी ने ककीला में मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर स्थल का किया निरीक्षण
भोजपुर डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर जगदीशपुर और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने चुनाव संबंधित तैयारियों की जानकारी ली है। विदित हो, भोजपुर डीएम और एसपी ने आज जगदीशपुर प्रखंड के ककीला गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया है।