सरदारशहर: खिवणसर के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति का मोबाइल 108 एंबुलेंस में, चालक और एमटी ने परिजनों को किया सुपुर्द
सरदारशहर के खिवणसर गांव के पास बुधवार को स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए थे, सूचना पर मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के चालक सुभाष सिहाग और ईएमटी संजय खीचड़ ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से चूरू के भारतीय अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस दौरान बाइक सवार बरलाजसर निवासी शुभकरण मेघवाल का मोबाइल 108 एंबुलेंस के अंदर ही गिर गया।