तरबगंज: चिरेवसना में पारिवारिक विवाद को लेकर विपक्षी ने तीन लोगों को लाठी-डंडे से पीटा, चार आरोपियों पर केस दर्ज
चिरेवसना निवासी नेहा पत्नी रामू ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को दिन में करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद को लेकर विपक्षी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर प्रार्थी को बचाने आए रामू व ननका को भी पीटा गया है जिससे सभी लोगों को चोटें आई हैं।