छतरपुर: बारीगढ़: मोबाइल चोरी के आरोप से आहत वृद्धा ने जहर खाकर दी जान, 8 दिन बाद हुई मौत
बारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप से आहत 65 वर्षीय संपत अहिरवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिनकी 8 दिन बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने रविवार की शाम 4:30 बजे पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।