चक्रधरपुर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का गुरुवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री पंजी, रजिस्ट्री अभिलेख, उपस्थिति पंजी, विवाह प्रमाण पत्र अभिलेख समेत अन्य जांच किए। साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं समय पर ऑनलाइन रजिस्ट्री रिकॉर्ड अपलोड करने का निर्देश दिया गया।