जशपुर: जशपुर के शिक्षक TET अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली रवाना, रामलीला मैदान में करेंगे एकदिवसीय आंदोलन
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एकदिवसीय आंदोलन में शामिल होने के लिए जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का जत्था गुरुवार की शाम 4 बजे बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस आंदोलन में शिक्षक TET अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।जशपुर से रवाना हुए इस जत्थे का नेतृत्व जिला संचालक संतोष टांडे ए