चाइनीज मांझे के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के पास रखा मौन उपवास, पूर्ण प्रतिबंध लगाने की रखी मांग
वाराणसी में चाइनीज मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लगातार शहर में घटनाएं घट रही है। इस चाइनीज मांझे की चपेट में आने से विवेक शर्मा की मौत ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। सयुस के प्रदेश महासचिव एवं समाजवादी पार्टी के नेता किशन दीक्षित के नेतृत्व में रविवार को एक बजे सपाजनों ने टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास रखा।