पूरनपुर: ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं कृषि मेले का समापन हुआ
पूरनपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं कृषि मेले का मंगलवार दोपहर करीब दो बजे समापन हो गया। मेले में किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, फसल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की।