डंडा: भूमि विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
Danda, Garhwa | May 3, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की रात हुई मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में सत्येंद्र चौधरी, उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र 13 वर्षीय मोनू कुमार एवं मां कुमरिया देवी के नाम शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रविवार की शाम सात बजे तक इलाज जारी था।