लखीसराय: अमहरा पुलिस ने झाखर दरियापुर गांव से NBW वारंटी को गिरफ्तार किया, लखीसराय कोर्ट भेजा गया
अमहरा थाना की पुलिस ने झाखर दरियापुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद वर्मा के पुत्र NBW वारंटी अनिल प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है. शनिवार अपराह्न 1 बजे वारंटी को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक लखीसराय थाना कांड संख्या 49/18 मामले में न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ NBW वारंट जारी किया गया है.