मंझनपुर: गुवारा तैयबपुर में सात माह की गर्भवती महिला को दबंगों ने पीटा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
करारी थाना क्षेत्र स्थित गुवारा तैयबपुर गांव में घरेलू विवाद ने बुधवार सुबह हिंसक रूप धारण कर लिया। सात माह की गर्भवती महिला समेत तीन लोगों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है।