वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले का धरना-प्रदर्शन, जनसमस्याओं के लिए बुलंद की आवाज़
वारिसनगर। जनसमस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले पार्टी की ओर से डरसूर एवं बसंतपुर रमनी पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर ग्रामीणों से संपर्क किया गया था। उसी क्रम में मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और धरना देकर