नागौर: नागौर शहर के पास डेह रोड़ पर श्मशान घाट की कुर्सी पर मिला एक व्यक्ति का शव, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 नागौर शहर के डेह रोड स्थित एक श्मशान घाट की कुर्सी पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। सूचना पर देर रात्रि कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लेते हुए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई। कोतवाली पुलिस के अनुसार डेह रोड़ नायक समाज श्मशान घाट की कुर्सी पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।