बरेली: नवाबगंज के रहने वाले एक व्यक्ति को बरखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
नवाबगंज के रहने वाले अनमोल के दोस्त ने बताया नवाबगंज से बरखेड़ा किसी काम से जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना थाना पुलिस को दी थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए घायल को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है