बरेली: मथुरापुर निवासी महिला ने बेटे व बहू पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर में एक महिला ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।