महोबा: खरका में भाई की पोती की बर्थडे पार्टी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत; आरोपी ने फांसी लगाई
Mahoba, Mahoba | May 29, 2026 पारिवारिक रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि बेटी की शादी के बाद आयोजित पार्टी में लोगों के न पहुंचने से नाराज विश्वमूर्ति ने अपने भाई के घर चल रही पोती की जन्मदिन पार्टी में ट्रैक्टर घुसा दिया। हादसे में मंगल प्रजापति की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन अगले दिन उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।