सदर: कचहरी में पूर्व MLC बृजेश सिंह के खिलाफ नारेबाजी, हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
वाराणसी कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (अरुण) के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा और श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट व रथयात्रा मेले के प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए।