पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाईपास थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 4:57 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बाईपास थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।