बक्सर: बक्सर में भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, दोपहर 12 से 4 बजे तक दुकानें और परिवहन बंद
Buxar, Buxar | May 27, 2026 बक्सर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आमजन के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को ले बड़ा फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार, बक्सर जिले में सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक पूर्णतः बंद रहेंगे।