कन्नौज: आयकर विभाग के बाहर कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन, खाता सीज का जताया विरोध।
कन्नौज में सोमवार को कांग्रेसियों की ओर से कन्नौज के आयकर विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया है। आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के मुख्य खाते को सीज करने के बाद यह प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह धरना हुआ। जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल और नेता विवेक नारायण मिश्रा की अगुवाई रही।