हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
हनुमानगढ़ में डीवाईएफआई की जिला कमेटी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सोपा गया है। जानकारी अनुसार नीट यूजी देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, और यह परीक्षा इस वर्ष लीक की भेंट चढ़ गई।