जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान: अरवल पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें!
आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय पहुंचे कुल 04 आगंतुकों की शिकायतों एवं समस्याओं को एसपी महोदया ने बेहद गंभीरतापूर्वक और ध्यान से सुना।
शिकायतों के त्वरित और नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी महोदया ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
अरवल पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और न्याय के लिए सदैव तत्पर है।
#ArwalPolice #JantaDarbar #PublicGrievance #BiharPolice #LawAndOrder #Transparency #PoliceSP Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Oct 21, 2026