अरवल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई
अरवल, 21 अक्टूबर 2026। दस दिवसीय शारदीय नवरात्र एवं दशहरा महापर्व के समापन पर बुधवार को अरवल जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर महुआ बाग मैदान में जिले की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की प्रतिमाओं का समागम हुआ। भक्तों ने मां भवानी, मां अंबे और मां जगदंबे को नम आंखों से विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह, भक्ति और भावुकता का माहौल देखने को मिला। प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अरवल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और व्यवस्था का माहौल बना रहा।
इस पावन अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वे समस्त अरवलवासियों को सुख, शांति, समृद्धि, सद्बुद्धि और शक्ति प्रदान करें। साथ ही जिला प्रशासन को सत्य, न्याय, दया और धर्म के मार्ग पर चलकर जनसेवा करने की प्रेरणा दें।
जय माता दी! जय मां भवानी! जय मां अंबे!🌺🌺🙏🙏🙏🌺🌺 Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Oct 21, 2026