लखीसराय: मानुचक गांव के समीप नदी से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, 17 जुलाई से रामचंदरपुर गांव से था लापता
पिपरिया पुलिस ने मानुचक गांव के समीप किउल नदी से बोरे में बंद 23 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.मृतक पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंदरपुर गांव के सच्चिदानंद सिंह का पुत्र कन्हैया सिंह बताया जा रहा है. जो 17 जुलाई से लापता था मामले को लेकर पिपरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज है. मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ.