गाज़ियाबाद: संजय नगर स्थित डीडीपीएस स्कूल पर कार्यवाही को लेकर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन का दूसरे दिन भी धरना है जारी
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने डीडीपीएस स्कूल के बाहर स्कूल के ऊपर कार्यवाही को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को प्रदर्शन का दूसरा दिन हो गया है और यह अनिश्चितकालीन धरना अभी भी जारी है। जीपीए की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि डीडीपीएस स्कूल आरटीई के तहत दाखिला लिए गए बच्चों को दूसरी ब्रांच में भेज रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है।