गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने नाबालिग बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना साहिबाबाद पुलिस ने नाबालिग बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले मुकेश ऊर्फ काले, और पाला नाम के 2 अभियुक्त व पूनम उर्फ गंजी नाम की 1 अभियुक्ता को मोहननगर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 2 मई को थाना साहिबाबाद पर कमलेश नाम के वादी की ओर से मामले को लेकर तहरीर दी गई थी।