🚨 ऋषिकेश में 'किंग ऑफ उत्तराखण्ड' का टूटा घमंड, दून पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे! 🚨
देहरादून एसएसपी के कड़े निर्देशों पर ऋषिकेश पुलिस ने संगठित अपराध, अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और मारपीट में लिप्त कुख्यात अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। खुद को 'किंग ऑफ उत्तराखण्ड' बताने वाले गिरोह के सरगना जगजीत उर्फ जग्गा सहित 3 अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
📌 मामले के मुख्य बिंदु:
गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई: गिरोह के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार।
अपराध का तरीका: जमीन और पारिवारिक विवादों में जबरन दखल, डरा-धमकाकर अवैध वसूली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग।
बरामदगी: मुख्य अभियुक्त जग्गा के घर से 'KING OF उत्तराखण्ड' लिखा बोर्ड बरामद, जिससे वह क्षेत्र में अपना खौफ बनाता था।
आपराधिक इतिहास: गैंग लीडर और उसके सदस्यों पर वर्ष 2016 से 2026 के बीच पॉक्सो, रंगदारी व मारपीट जैसे 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम द्वारा मामले में वांछित चौथे अभियुक्त रवि गुप्ता की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
#UttarakhandPolice #DehradunPolice #RishikeshNews #CrimeNewsHindi #GangsterAct #BreakingNewsUttarakhand #UttarakhandCrime #DehradunNews #PoliceAction #GangsterJagga #viralnewshindi
Dehradun, Dehradun | Aug 23, 2026