शिवपुरी नगर: खुडा बस्ती में लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई, कमरे में रोता रहा 4 साल का मासूम; युवक फरार
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खुडा बस्ती में संतोषी माता मंदिर के पीछे रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला का चार साल का मासूम बेटा उसी कमरे में मौजूद था। महिला पिछले एक साल से एक युवक के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी। घटना के बाद से युवक फरार बताया जा रहा है।