कासगंज: कासगंज महोत्सव की तैयारी तेज, कलेक्ट्रेट पर डीएम ने बैठक कर भव्य आयोजन के दिए निर्देश
कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में “कासगंज महोत्सव” को लेकर बैठक हुई, जिसमें तिथि, स्थल और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने महोत्सव को भव्य और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के निर्देश दिए। महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।