खिजरसराय: खिजरसराय के मई गांव में एक बंद घर से लाखों की चोरी
खिज़रसराय थाना क्षेत्र के मई गांव में कुंदन शर्मा के बंद घर से चोरो ने एक बाईक सहित लाखो रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना मंगलवार के रात्रि की है बुधवार की सुबह ग्रामीण जगे तो देखा कि कुंदन शर्मा के घर का मुख्य द्वार खुला हुआ है जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घर के मालिक कुंदन शर्मा को दी। सूचना के उपरांत कुंदन शर्मा के परिजन घर पहुंचे ।