नौगावां सादात: नौगांवा अलीनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस
थाना क्षेत्र के गांव धनौरी मीर निवासी पप्पू पुत्र नन्हे अपनी बाइक लेकर नूरपुर ससुराल जा रहे थे, शनिवार रात 11:30 पर जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा थाना क्षेत्र के अलीनगर चौराहे के पास पहुंची तो पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से पप्पू की मौके पर मौत हो गई, सूचना मिलते ही नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।