पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने नरियरा गांव से महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मुकेश टंडन को नरियरा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पड़ोस की महिला से बातचीत कर रही थी. तभी मुकेश टंडन महिला को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया।