बागपत: बिहारीपुर गांव के जंगल में मिला एक युवक का शव, कोतवाली बागपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baghpat, Bagpat | May 26, 2025 सोमवार को करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिहारीपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली बागपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।