बीकानेर: ऑपरेशन स्यूल हंटर के तहत साइबर पुलिस ने 2.28 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन स्यूल हंटर" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य चम्पालाल सोनी उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और आरपीएस शालिनी बजाज के सुपरविजन में की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खातों में देशभर के