चाईबासा : वट सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार 10 बजे को क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ व्रत रखकर वट सावित्री कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की।