कोंडागांव: जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर, पुलिस, आईटीबीपी जवानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे से जिला अस्पताल कोण्डागांव में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कोण्डागांव पुलिस, आईटीबीपी जवानों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 25 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने स्वयं रक्तदान कर...