जांजगीर: जिले के विभिन्न स्थानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 500 बोरी उर्वरक किया गया जब्त
जांजगीर-चांपा में कृषि विभाग ने उर्वरकों की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करते हुए नवागढ़ स्थित राजेश ट्रेडर्स से 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट जब्त कर विक्रय पर रोक लगा दी। जांच में यह उर्वरक बिना पीओएस मशीन में दर्ज पाए गए। इसके अलावा नवागढ़, अकलतरा, पामगढ़, बलौदा और बम्हनीडीह क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठानों में गड़बड़ी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।