मंडला: मंडला में ऑटो चालकों के समर्थन में AAP, आंदोलन की चेतावनी, परिवहन विभाग की लापरवाही से चालक परेशान, सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 मंडला जिले में ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। फिटनेस सर्टिफिकेट न बनने से परेशान चालकों के समर्थन में पार्टी ने जिला परिवहन कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे आम आदमी पार्टी मंडला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।