चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत बड़ा नीमडीह स्थित बाल मंडली के समीप सोमवार बीते रात लोगों ने एक नाग-नागिन के जोड़े को देखा। सांपों के दिखाई देने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों द्वारा इसकी सूचना पर वन विभाग ने सांपों का रेशक्यु कर मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे जंगल में छोड़ दिया।