बिजनौर: बिजनौर के मोहनपुर 1 ब्लॉक में वन विभाग की टीम ने 50 हेक्टेयर भूमि को कराया कब्जा मुक्त
Bijnor, Bijnor | Dec 4, 2024 बिजनौर में बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहनपुर वन ब्लॉक क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर कुछ माफियाओ ने कब्जा कर रखा था। लगभग 50 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने खाली करा दिया है।और उसमें प्लांटेशन करने की तैयारी की जा रही है। डीएम के आदेश पर लगातार माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही जारी है।