दतिया नगर: मंत्री विश्वास सारंग ने दतिया पहुंचकर पीताम्बरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास सारंग ने दतिया पहुंचकर पीताम्बरा शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की। वनखण्डेश्वर महादेव बाबा का जलभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। श्रम पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह जिला महामंत्री अतुल भरे चौधरी सहित भाजपा नेता गगन मौजूद रहे।