प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में सुरेश चंद्र यादव (50) निवासी अर्जुन पट्टी लालापुर व अटल कुमार यादव (23) निवासी खानापुर की मौत हो गई, जबकि अमरजीत प्रजापति (22) घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।